बिरला को भेजे पत्र में बेनीवाल ने संसद की उद्योग संबंधी स्थायी समिति, याचिका समिति व पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति से इस्तीफा देने बात की थी. बेनीवाल ने 2018 के राज्य चुनावों से पहले भाजपा को छोड़ने के बाद राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की शुरुआत की थी. पार्टी ने 2019 के आम चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया, लेकिन कृषि कानूनों की आलोचना की और किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया. और इस साल सितंबर में अकाली दल ने कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के विरोध का समर्थन करते हुए एनडीए से खुद को अलग कर लिया. (इनपुट एजेंसी भाषा से भी)खबरों की खबर : बेनीवाल ने नए कृषि कानून वापस लेने की मांग की
Source: NDTV December 26, 2020 12:20 UTC