संवाद सूत्र, अजनर (महोबा): सूना घर जान कर किशोरी ने कमरा बंद कर फांसी का फंदा लगा कर जान दे दी। पिता जब घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। पुत्री के मौत से घर में कोहराम मच गया।अजनर कस्बा निवासी देवीदीन अहिरवार ने बताया कि शनिवार को वह अपने पुत्र को इलाज के लिए डॉक्टर के यहां लेकर गया था। घर में पत्नी पार्वती कूड़ा फेंकने बाहर चली गई थी। उसी समय इकलौती पुत्री साधना ने सूना घर देख कर घर के अंदर फांसी लगा ली। जब मां वापस घर आई तो उसने साधना का कमरा बंद देखा। खिड़की से झांक कर देखने पर वह फांसी पर लटकी दिखी तो वह चीख पड़ी। आनन फानन दरवाजा तोड़ कर फंदे से पुत्री को नीचे उतारा गया। उसे महोबा ले गए जहां डॉक्टरों ने साधना को मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि पुत्री ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका कारण स्पष्ट नहीं है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran May 01, 2021 11:15 UTC