कार की टक्कर से युवक की मौत: दो दोस्त बाइक से श्रीमाधोपुर जा रहे थे,एक युवक घायल,चालक कार छोड़कर भागा - News Summed Up

कार की टक्कर से युवक की मौत: दो दोस्त बाइक से श्रीमाधोपुर जा रहे थे,एक युवक घायल,चालक कार छोड़कर भागा


Hindi NewsLocalRajasthanSikarOne Killed, One Injured, Car Driver Absconding In An Accident, A Video After The Incident Is Going Viral On Social Mediaकार की टक्कर से युवक की मौत: दो दोस्त बाइक से श्रीमाधोपुर जा रहे थे,एक युवक घायल,चालक कार छोड़कर भागासीकर एक दिन पहलेकॉपी लिंकहादसे में क्षतिग्रस्त बाइक व कार।सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र के पदमपुरा गांव के पास शुक्रवार देर रात कार चालक बाइक सवार युवकों को टक्कर मारकर भाग गया। आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए श्रीमाधोपुर के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।खंडेला पुलिस थाना के एएसआई हनुमान ने बताया कि हादसे में विकास शर्मा ( 21 ) निवासी श्रीमाधोपुर की मौत हो गई। वहीं युवक दीपक रैगर ( 20 ) घायल हो गया। एएसआई ने बताया कि विकास किसी काम से अपने दोस्त दीपक रैगर के साथ खंडेला के गोकुल का बास अपने ननिहाल आया था। जहां से शुक्रवार रात वापस श्रीमाधोपुर जा रहा था। श्रीमाधोपुर-खंडेला मार्ग पर पदमपुरा गांव के पास एक कार चालक दयाराम मीणा ने बाइक सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी।हादसे के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त किया है। मृतक के भाई राहुल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। मृतक के गले से सोने की चैन,हाथ में सोने का ब्रेसलेट और मोबाइल भी गायब है।


Source: Dainik Bhaskar October 30, 2021 10:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */