कार्रवाई / भारत होटल्स ग्रुप के 13 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, 1000 करोड़ की विदेशी संपत्ति और कालेधन का खुलासा - News Summed Up

कार्रवाई / भारत होटल्स ग्रुप के 13 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, 1000 करोड़ की विदेशी संपत्ति और कालेधन का खुलासा


भारत होटल्स ग्रुप देश में ललित होटल चेन का संचालन करता है, इसके देश भर में 12 से ज्यादा लग्जरी होटल19 जनवरी को ग्रुप और उसके अधिकारियों के ठिकाने पर छापे, 71.5 लाख कैश, 23 करोड़ के जेवरात सीजDainik Bhaskar Jan 24, 2020, 10:01 PM ISTनई दिल्ली. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भारत होटल्स ग्रुप के 13 ठिकानों पर छापे मारे। यह ग्रुप देश में ललित होटल चेन का संचालन करता है। इस दौरान टैक्स डिपार्टमेंट को 1000 करोड़ से ज्यादा अघोषित विदेशी संपत्तियों और वहां जमा की गई ब्लैकमनी का पता चला है। सेंट्रल बोर्ड फॉर डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) ने बताया कि 19 जनवरी को ग्रुप और इसके अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे गए थे।सीबीडीटी के मुताबिक, अभी इस मामले में टैक्स डिपार्टमेंट ने आधिकारिक तौर पर किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन, सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि भारत होटल्स ग्रुप सीएमडी ज्योत्सना सूरी के निर्देशन में काम करता है।35 करोड़ की टैक्स चोरी का भी पता चलासीबीडीटी ने बताया- छापे के दौरान 35 करोड़ की टैक्स चोरी का भी पता चला है। इसके बाद ग्रुप के ऊपर आईटी एक्ट और ब्लैकमनी एक्ट 2015 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। अघोषित विदेशी संपत्तियों में ब्रिटेन और यूएई में होटल और अचल संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा यूएई और अन्य विदेशी बैंकों में डिपॉजिट का भी पता चला है। छापे में अब तक 24.93 करोड़ के बेनामी संपत्ति को सीज किया गया है। इसमें 71.5 लाख कैश, 23 करोड़ के जेवरात और 1.2 करोड़ की कीमती घड़ियां शामिल हैं।पति की मृत्यु के बाद ज्योत्सना ने भारत होटल्स ग्रुप संभालाभारत होटल्स ग्रुप्स ललित होटल ग्रुप की चेन चलाता है। इसके देशभर में एक दर्जन से ज्यादा लग्जरी होटल्स हैं। ज्योत्सना सूरी भारत होटल्स ग्रुप से 1989 से जुड़ी हुई हैं। वे पति ललित सूरी की मृत्यु के बाद 2006 में ग्रुप की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर बनी थीं।


Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 16:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */