कार्रवाई: पपला के साथी बलवीर काे बहरोड़ थाने लाई एसओजी, कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया - News Summed Up

कार्रवाई: पपला के साथी बलवीर काे बहरोड़ थाने लाई एसओजी, कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया


Hindi NewsLocalRajasthanAlwarPapala's Partner Balveer Brought SOG To The Behror Police Station, Presented In Court And Taken On RemandAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकार्रवाई: पपला के साथी बलवीर काे बहरोड़ थाने लाई एसओजी, कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लियाबहरोड़ 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकपपला का करीबी है झुंझुनूं निवासी पूर्व सरपंच बलवीर, उसी ने कराई थी पुलिस से सांठगांठबदमाश विक्रम उर्फ पपला को बहरोड़ पुलिस थाने में फायरिंग कर भगाने में सहयोगी सीकर जिले के पथाना के पूर्व सरपंच व शराब कारोबारी बलवीर गुर्जर को एसओजी टीम शनिवार को झूंझुनू से बहरोड़ थाने लाई। उससे घटना स्थल की पहचान कराई और अलवर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 3 दिन के रिमांड लिया।टीमे अब तक 30 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि पपला सहित दो अन्य फरार चल रहे हैं। एसओजी एसपी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि 5 सितंबर 2019 को बहरोड़ में हाइवे पर 32 लाख रुपए के साथ पकड़े जाने पर पपला व उसके साथियों ने सबसे पहले पथाना के पूर्व सरपंच बलवीर गुर्जर को खबर दी थी।बलवीर ने जखराना के सरपंच विनोद स्वामी को पपला को छुड़ाने के लिए पुलिस से सांठगांठ करने के लिए भेजा। विनोद स्वामी ने पुलिस थाने पर पहुंचकर पपला व पुलिस की लोकेशन अन्य बदमाशों को दी। जिसके चलते पपला के साथियों ने एके-47 व एके-56 से पुलिस थाने पर फायरिंग करते हुए लॉकअप से पपला को छुड़ाकर भागने में सफल हो गए।पपला की गिरफ्तारी को लेकर एसओजी टीम को इन्वेस्टिगेशन दिया गया। जिसने पतला को भगाने में व पुलिस थाने पर फायरिंग करने के आरोप में 30 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। जिसके चलते पपला व उसका साथी राजवीर की गिरफ्तारी शेष है। पपला के साथी खैरोली निवासी धर्मवीर ने झूंझुनू के पचेरी थाने के पूर्व सरपंच बलवीर गुर्जर को बहरोड़ पुलिस द्वारा पपला को पकड़ने की जानकारी दी।जिसने जखराना के सरपंच व शराब कारोबारी विनोद स्वामी से संपर्क किया। जिसे पुलिस से सांठगांठ करने के लिए थाने पर भेजा गया। बलबीर हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर पपला गैंग में शामिल था। पपला की फरारी के दिनों से मदद कर रहा था।पुलिस द्वारा पपला को पकड़े जाने की सूचना पर रात को ही बहरोड़ आ गया। विनोद स्वामी को थाने पर भेजकर सांठगांठ करने का पूरा प्रयास किया। इसी दौरान उसके साथी पुलिस थाने पर फायरिंग करते हुए पपला को लॉकअप से छुडा ले गए।बदमाशों का नेटवर्क पुलिस पर भारीबहरोड़ थाने पर फायरिंग कर छुडाए बदमाश पपला को पुलिस सवा साल बाद भी नहीं पकड़ सकी है। पुलिस का तर्क है कि एनसीआर में पुख्ता नेटवर्क होने से वह बचने में कामयाब हो रहा है। दिल्ली गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद व हरियाणा में दबिश दी जा रही है। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाशों को भनक लग रही है। जिसके कारण पपला की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। एसओजी टीम का कहना है कि अधिकांश बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनमें पपला व उसका साथी राजवीर को गिरफ्तार करना शेष है।


Source: Dainik Bhaskar December 27, 2020 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */