Hindi NewsBusinessFlipkart Acquires AR Firm Scapic To Boost User ExperienceAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकारोबारी डील: ग्राहकों के खरीदारी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए फ्लिपकार्ट ने खरीदी AR फर्म स्कैपिकनई दिल्ली 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकफ्लिपकार्ट ग्रुप के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति का कहना है कि हम अपने प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को उत्पाद ढूंढ़ने में मदद करने और उनके अनुभव को बेहतर बनाने के वादे को लेकर प्रतिबद्ध हैं।ऑगमेंटिड रियलटी और 3D कंटेंट पब्लिश करती है स्कैपिकरिटेल इकोसिस्टम के विकास पर लगातार निवेश कर रही है फ्लिपकार्टग्राहकों के खरीदारी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने एक और कदम उठाया है। फ्लिपकार्ट ने बेंगलुरु की ऑगमेंटिड रियलटी (AR) फर्म स्कैपिक को खरीदने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी ने इस सौदे की राशि की जानकारी नहीं दी है। स्कैपिक एक क्लाउड आधारित प्लेटफॉर्म है जो ऑगमेंटिड रियलटी और 3D कंटेंट पैदा करने व पब्लिश करने का काम करती है। मौजूदा समय में स्कैपिक कई ई-कॉमर्स और मार्केटिंग कंपनियों को सेवा दे रही है।ग्राहकों को उत्पाद ढूंढ़ने में आसानी होगीफ्लिपकार्ट ग्रुप के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति का कहना है कि हम ऐसे निवेश पर फोकस करते हैं जो रिटेल इकोसिस्टम के विकास और पोषण पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हम अपने प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को उत्पाद ढूंढ़ने में मदद करने और उनके अनुभव को बेहतर बनाने के वादे को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट ग्रुप स्कैपिक की 100% हिस्सेदारी खरीदेगा। हम स्कैपिक के अनुभवी डेवलपर्स और डिजाइनर्स की प्रतिभाशाली टीम का स्वागत करते हैं। यह टीम कैमरा अनुभव और वर्चुअल स्टोर के अनुभव को बेहतर करने के लिए काम करेगी। साथ ही इससे फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म पर ब्रैंड के विज्ञापनों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।मेच मोचा से खरीदे इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्सइस महीने की शुरुआत में फ्लिपकार्ट ने मेच मोचा से इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स खरीदे थे। मेच मोचा एक मोबाइल गेमिंग स्टार्टअप है जो हेलो प्ले के नाम से लाइव सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म का संचालन करता है। इस अधिग्रहण के तहत मेच मोचा की गेमिंग टीम फ्लिपकार्ट जॉइन करेगी। मेच मोचा की टीम फ्लिपकार्ट के गेमिंग प्रयासों को बढ़ावा देने का काम करेगी।आदित्य बिरला फैशन में 7.8% हिस्सेदारी खरीदेगी फ्लिपकार्टफ्लिपकार्ट ने पिछले महीने आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल में 7.8% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। यह सौदा 1500 करोड़ रुपए में हुआ था। आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल के पास पैंटालून, एलन सोली और पीटर इंग्लैंड जैसे बड़े ब्रांड हैं। इस बिक्री के बाद आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटकर 55.13% रह जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar November 17, 2020 12:11 UTC