कारगिल युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी बने उत्तरी सैन्य कमांडर - News Summed Up

कारगिल युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी बने उत्तरी सैन्य कमांडर


कारगिल युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी बने उत्तरी सैन्य कमांडरनई दिल्ली, प्रेट्र। कारगिल युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी को गुरुवार को उत्तरी सैन्य कमांडर नियुक्त किया गया है। उनके पास चीन से लगी लद्दाख व पाकिस्तान से लगी जम्मू-कश्मीर की सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा होगा। उत्तरी कमान रणनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह का लेंगे स्थानकश्मीर घाटी में आतंकरोधी अभियानों के अनुभवी लेफ्टिनेंट जनरल जोशी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह का स्थान लेंगे जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। फिलहाल वह उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर तैनात हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह उत्तरी कमान में एक फरवरी को जनरल ऑफिसर-कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) का पदभार संभालेंगे।उप सेना प्रमुख का पद हुआ था खालीउधर, जनरल सीपी मोहंती को दक्षिणी कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी का स्थान लेंगे जो शनिवार को उपसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। जनरल एमएम नरवाने के सेना प्रमुख बनने के बाद उप सेना प्रमुख का पद खाली हुआ था। जनरल मोहंती फिलहाल उत्तर भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग हैं।Posted By: Dhyanendra Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 23, 2020 19:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */