कानपुर में चीनी खरीदी ज्यादा, मिठाई बनाई कम, AI टूल से पकड़ी गई 10 करोड़ की टैक्स चोरी - News Summed Up

कानपुर में चीनी खरीदी ज्यादा, मिठाई बनाई कम, AI टूल से पकड़ी गई 10 करोड़ की टैक्स चोरी


जागरण संवाददाता, कानपुर। साल भर में मधुरम स्वीट्स प्रतिष्ठान ने जितनी चीनी खरीदी उसके सापेक्ष मिठाई कम बनाकर बेची। राज्य जीएसटी टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) के टूल (को-पायलट) की मदद से बिलों में धांधली का मामला उजागर किया है। चीनी और मिठाई बनाने की औसत सापेक्षता के साथ ही बिक्री के अन्य रिकार्ड में भी हेराफेरी पाई गई।10 करोड़ रुपये की अनुमानित टैक्स चोरी सामने आई है। विभाग ने मधुरम स्वीट्स के खिलाफ कर चोरी का मामला दर्ज किया है। राज्य जीएसटी के अपर आयुक्त कुमार आनन्द ने गुरुवार को बताया कि एआइ टूल की मदद से अन्य मामलों की भी पड़ताल कराई जा रही है।कुमार आनन्द के अनुसार, पिछले तीन साल की खरीद-बिक्री के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर देखा गया कि कारोबारी ने चीनी की खरीद तो खूब की है, लेकिन चीनी से तैयार मिठाई को बेचने में कमी की और तैयार माल के अनुरूप टैक्स भी नहीं चुकाया। इसी आधार पर उपायुक्त विनय कुमार गौतम के साथ बुधवार को संबंधित प्रतिष्ठान की जांच की गई।जांच में पाया गया कि मधुरम स्वीट्स द्वारा विभिन्न प्रकार की मिठाइयों, चाट, समोसा, लस्सी आदि खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं बिक्री के साथ-साथ कुछ खाद्य वस्तुओं नमकीन, चाकलेट का कार्य करने के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में बहुत कम टैक्स घोषित किया गया। दुकान पर ग्राहकों से पता चला कि बेचे गए माल की रसीद भी नहीं दी जाती।


Source: Dainik Jagran February 27, 2026 12:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */