कानपुर के बड़े परफ्यूम कारोबारी के घर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी ने सबके कान खड़े कर दिए हैं. करीब 62 घंटे तक इनकम टैक्स ने कारोबारी के घर ही डेरा डाले रखा. कानपुर के इस बड़े फ्रेगरेंस कारोबारी के आधा दर्जन स्थानों पर आयकर विभाग ने सर्वे किया. लगभग 60 घंटे तक चले इस सर्वे में इनकम टैक्स अफसरों को बड़े पैमाने पर कर बड़ी हेरा-फेरी का पता चला है. इस कारोबारी के शहर में लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर अफसरों ने सर्वे की कार्यवाही को अंजाम दिया था.
Source: NDTV March 15, 2026 10:15 UTC