कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कई बार किया सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, CRPF ने दी जानकारी - News Summed Up

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कई बार किया सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, CRPF ने दी जानकारी


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कई बार किया सुरक्षा मानकों का उल्लंघन, CRPF ने दी जानकारीनई दिल्ली, एजेंसियां। सुरक्षा एजेंसी सीआरपीएफ ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ के हालिया दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर कोई चूक नहीं हुई। बल ने प्रियंका पर स्कूटर पर पीछे बैठकर यात्रा कर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।बिना पूर्व सूचना दिए यात्रा कीप्रियंका को मिली 'जेड प्लस' सुरक्षा घेरे के तहत उन्हें सशस्त्र कमांडो मुहैया कराने वाले बल ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस नेता ने बिना पूर्व सूचना दिए यात्रा की। 28 दिसंबर को प्रियंका के कार्यालय ने सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (खुफिया और वीआइपी सुरक्षा) पीके सिंह को पत्र लिखकर सुरक्षा में चूक की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि लखनऊ में पुलिस के सीओ से कांग्रेस नेता की सुरक्षा को खतरा हो गया था। सीओ ने कांग्रेस नेताओं की गतिविधियों को सीमित करने की चेतावनी दी थी।सुरक्षा बल को कांग्रेस नेता का सिर्फ एक कार्यक्रम पता थाइसके जवाब में सिंह ने कहा कि हजरतगंज के सीओ अभय मिश्रा से कोई सुरक्षा भंग नहीं हुई है। प्रियंका ने सीआरपीएफ की टीम को उस दिन अपने सिर्फ एक कार्यक्रम की जानकारी दी थी। उन्होंने स्थानीय प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बारे में बताया था। इसके लिए सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए।तीन बार सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कियासिंह ने कहा कि पुलिस के सीओ जब प्रियंका के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जानने गए, तो उनके निजी स्टाफ ने कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व आइपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घर जाने के क्रम में कांग्रेस नेता ने कम-से-कम तीन बार सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया। उन्होंने ऐसे वाहन का इस्तेमाल किया, जो बुलेट प्रूफ नहीं था। उनके साथ कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं था। उनकी इस यात्रा के बारे में सीआरपीएफ टीम को कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, इसके बावजूद सीआरपीएफ ने उनको उचित सुरक्षा मुहैया कराई।Posted By: Arun Kumar Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 30, 2019 15:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */