Dainik Bhaskar May 02, 2019, 05:40 PM ISTराजीव शुक्ला ने तारीख और स्थान के साथ सर्जिकल स्ट्राइक का दावा कियाभाजपा के पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के दावे को पहले भी कांग्रेस नेता खारिज कर चुके हैंनई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने गुरुवार को कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में 6 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी।शुक्ला के मुताबिक पहली सर्जिकल स्ट्राइक 19 जून 2008 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में स्थित भट्टल सेक्टर में हुई थी। दूसरी नीलम नदी घाटी में 30 अगस्त से 1 सितंबर 2011 के बीच हुई। तीसरी सावन पात्रा चेकपोस्ट पर 6 जनवरी 2013 को हुई। चौथी 27-28 जुलाई 2013 को नाजापीर सेक्टर में हुई। पांचवी नीलम घाटी में 6 अगस्त 2013 को और छठवीं 14 जनवरी 2014 को हुई।मोदी सरकार के दावों को खारिज करती रही कांग्रेसइससे पहले कई मौकों पर मोदी सरकार द्वारा पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के दावे का खंडन कांग्रेस नेता करते आए हैं। यह पहली बार है जब किसी कांग्रेस नेता की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को स्थान और तारीख के साथ जनता के सामने रखा गया है।एनडीए ने उड़ी हमले के बाद 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक कीसितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उड़ी में भारतीय सुरक्षाबलों पर हमला किया गया, जिसमें 19 जवानों की मौत हो गई थी। सेना ने 29 सितंबर 2016 में नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की। सैनिक अपनी सीमा में सकुशल लौट आए। सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना ने आतंकियों के लॉन्चिंग पैड की गतिविधियों का अध्ययन किया। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए 3:30 बजे का समय चुना। इस दौरान 40 आतंकी मारे गए।पुलवामा हमले के बाद इसी साल फरवरी में एयरस्ट्राइक की14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इसमें भारत सरकार की ओर से 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था। इसके जवाब में पाकिस्तानी वायु सेना के द्वारा 27 फरवरी को एफ-16 विमानों के जरिए भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की गई। इसका जवाब भारतीय वायुसेना ने मिग-21 से दिया था।
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 11:25 UTC