दरअसल शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ में कांशीराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस दौरान राहुल गांधी ने बीएसपी संस्थापक को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू जीवित होते, तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते. 'कांग्रेस ने बाबा साहेब को सभी सम्मान नहीं दिया'मायावती का आरोप है कि कांग्रेस ने सालों तक सत्ता में रहने के बाद भी बाबा साहेब को कभी भी आदर-सम्मान नहीं दिया. मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कांशीराम जी के निधन पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था. ये भी पढ़ें-'नेहरू अगर जिंदा होते तो कांशीराम कांग्रेस के चीफ मिनिस्टर होते', कांग्रेस की कमियां गिना बोले राहुल
Source: NDTV March 14, 2026 09:54 UTC