गुजरात की वडगाम सीट से कांग्रेस के समर्थन से विधायक बने जिग्नेश मेवाणी ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार आतिशी के लिए प्रचार किया और लोगों से अनुरोध किया कि वे ऐसे नेता को वोट दें जो उनके बच्चों को ऑक्सफोर्ड या कैंब्रिज विश्वविद्यालय भेजे, अयोध्या या कुंभ नहीं. पूर्वी दिल्ली के पुरानी सीमापुरी क्षेत्र में आतिशी के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिन्दू-मुस्लिम राजनीति के कारण गरीब बच्चों को अयोध्या भेजना चाहते हैं. आतिशी की मौजूदगी में मेवाणी ने कहा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम अपनी अगली पीढी को कुंभ या अयोध्या नहीं बल्कि कैंब्रिज (विश्वविद्यालय) और ऑक्सफोर्ड (विश्वविद्यालय) भेजना चाहते हैं जहां आतिशी ने पढाई की है.' पार्टी मरते बच्चों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडरों का इंतजाम करने वाले खान को 'हीरो' मानती है. इसलिए लोगों को एकजुट होकर आतिशी के लिए वोट करना चाहिए.
Source: NDTV May 06, 2019 02:37 UTC