खास बातें गैर गांधी का ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान बढ़ती जा रही सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव नामंजूरराहुल गांधी ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से मना कर दिया है और यह भी कहा है कि कांग्रेस को एक महीने में ही अपना अध्यक्ष चुन लेना चाहिए. कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को अब लगने लगा है कि नया अध्यक्ष चुनने में ही भलाई है क्योंकि राहुल को मनाने की सारी कोशिशें फेल हो गई हैं और इससे को पार्टी को काफी नुकसान हो रहा है. एनसीपी को कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खडगे ने बताया है कि एक हफ्ते में पार्टी में यानि कांग्रेस में स्थिति साफ हो जाएगी, उसके बाद वो एनसीपी से गठबंधन पर बातचीत करने आएंगे. अब यह भी तय हो गया है कि कोई गैर गांधी ही कांग्रेस का अध्यक्ष होगा. अब यह भी पक्का है कि कोई गैर गांधी ही कांग्रेस का अगला अध्यक्ष होगा.
Source: NDTV July 03, 2019 10:52 UTC