जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बहन कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार महामारी से निपटने में पूरी तरह से नाकाम रही है। इसलिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य बनता है कि वे आम लोगों की सहायता के लिए आगे आएं और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराएं। कुमारी सैलजा मंगलवार को हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट की वीडियो कांफ्रेंसिग में जुड़े वकीलों से बातचीत कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर कांग्रेस द्वारा आम लोगों की सहायता के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को विस्तार से सांझा किया। इस कांफ्रेंस में प्रदेश भर के सौ से भी अधिक अधिवक्ताओं ने भाग लेते हुए अपने अपने विचार सांझा किए।कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट एक ऐसा संगठन है, जिसपर लोग बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं। इसलिए अधिवक्ताओं का भी यह कर्तव्य बनता है कि वे वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। इसके साथ ही एक ऐसा नेटवर्क बनाएं, जिससे आमजन सीधे तौर पर उनसे जुड़कर उपचार, ऑक्सीजन, बैड व दवा जैसी सुविधाओं के लिए परेशान न हों और उन्हें समय पर पूरी सुविधा मिल सके। इसके साथ ही अगर किसी प्रवासी श्रमिक का रोजगार छूट गया है तो उसके रोजगार की व्यवस्था की जाए और अगर वह अपने घर जाना चाहता है तो उसके घर जाने की पूरी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि जिन घरों में कोरोना से संबंधित ज्यादा संक्रमित रोगी है, उनके बारे में पूरी जानकारी रखें और उनके घर पर ही क्वांरटाइन की स्थिति में भोजन आदि की पूरी व्यवस्था बनाएं। प्रदेश चेयरमैन ने जरूरी कदमों से कराया अवगतहरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट खोवाल ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को डिपार्टमेंट की ओर से लोगों की सुविधा के लिए उठाए गए जरूरी कदमों से अवगत कराया और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट संकट की इस घड़ी में प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। इस मौके पर रोहित जैन अधिवक्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष, नरेश अत्री प्रदेश कन्वीनर, कमलेश पांचाल प्रदेश कोऑर्डिनेटर, सुभाष गोदारा प्रदेश एडवाइजर, मुकेश कुमार राव प्रदेश एडवाइजर, डॉक्टर समसुद्दीन प्रदेश एडवाइजर, रमेश कुमार बामल प्रदेश एडवाइजर,मनवीर सिंह कलेर प्रदेश वाइस चेयरमैन, चांद राम चौहान प्रदेश वाइस चेयरमैन, राहुल जैन प्रदेश जनरल सेक्रेट्री कम ऑफिस इंचार्ज, सुरेंद्र बंसल सिरसा, सुरजीत सिंह पलवल कुरुक्षेत्र, शौकीन सिंह चंडीगढ़, दिनेश जांगड़ा पंचकूला, रतन सिंह पन्नू , मोहित गोला दिल्ली, राज कपूर बामल, गुलशन बागोरिया, राजेश सयोकंद, संदीप बिश्नोई, श्वेता शर्मा, पवन तुंदवाल आदि ने भी अपनी बात रखी।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran May 05, 2021 00:56 UTC