कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में जब महिलाएं लगाने लगीं मोदी जिंदाबाद के नारे तो फिर क्या हुआ? - News Summed Up

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में जब महिलाएं लगाने लगीं मोदी जिंदाबाद के नारे तो फिर क्या हुआ?


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की गुरुवार को यहां आयोजित रैली में आयोजक उस समय सकते में आ गये जब मंच से ‘चौकीदार चोर है' के नारे लगते समय अग्रिम पंक्ति में बैठी कुछ स्थानीय आदिवासी महिलाएं ‘मोदी जिन्दाबाद' के नारे लगाने लगीं. राहुल गांधी ने राज्य की खूंटी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखे हमले किये. उनका भाषण समाप्त होते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंच से ‘‘चौकीदार चोर है'' के नारे लगवाने प्रारंभ किये तो मंच के सामने पत्रकार दीर्घा के ठीक पीछे बैठी आधा दर्जन आदिवासी महिलाएं ‘‘मोदी जिन्दाबाद' के नारे लगाने लगीं. ये आदिवासी महिलाएं यहीं तक नहीं रुकीं, उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि क्या उनकी नारेबाजी के बारे में नोट कर लिया गया है. वीडियो- Exclusive: प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर क्‍या बोले राहुल गांधी


Source: NDTV May 03, 2019 03:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */