दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह लोगों को एक अजीब नजारे का सामना करना पड़ा. मार्च का अंत हो रहा है और इन दिनों गर्मियां आमतौर पर दस्तक दे रही होती हैं, लेकिन इसके उलट दिल्ली-NCR की सुबह एक धुंधली और कोहरे वाली रही. अक्सर दिल्ली में धुंध देखते ही लोगों को प्रदूषण की चिंता सताने लगती है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने स्पष्ट किया है कि यह खतरनाक स्मॉग नहीं है, बल्कि मौसम के कारण बनी धुंध है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारीमार्च में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बादल और कोहरे का दुर्लभ पैटर्न देखने को मिल रहा है. इस अनूठे मौसम के चलते डे-टेंपरेचर सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे बना हुआ है, जिससे गर्मी की दस्तक में देरी हो रही है.
Source: NDTV March 21, 2026 17:21 UTC