कर्नाटक / येदियुरप्पा का दावा- लोकसभा चुनाव के बाद 20 कांग्रेस विधायक भाजपा में आ जाएंगे - News Summed Up

कर्नाटक / येदियुरप्पा का दावा- लोकसभा चुनाव के बाद 20 कांग्रेस विधायक भाजपा में आ जाएंगे


Dainik Bhaskar May 11, 2019, 03:40 PM ISTयेदि ने कहा- गठबंधन सरकार से नाराज कांग्रेस विधायकों के दम पर सत्ता हासिल करेंगेगोकक कांग्रेस विधायक रमेश ने भी किया भाजपा ज्वाइन करने का ऐलान, उनके भाई कर्नाटक सरकार में मंत्रीकलबुर्गी. कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया है कि 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के 20 विधायक पाला बदल लेंगे। येदि ने यह भी दावा किया कि जनता दल सेकुलर (जेडीएस) और कांग्रेस गठबंधन से नाराज विधायकों की मदद से हम फिर से सत्ता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में गठबंधन सरकार चलाई जा रही है, उससे ये विधायक खुश नहीं हैं।येदि ने कहा- अभी हमारे पास 104 विधायक हैं और दो विधानसभा उपचुनाव होने के बाद यह संख्या 106 हो जाएगी। 20 कांग्रेस विधायक भी हमारे साथ आ जाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद हम सत्ता हासिल कर लेंगे।कांग्रेस विधायक का ऐलान- भाजपा में जाऊंगा, 4-5 एमएलए साथ होंगेइससे पहले कांग्रेस के बागी विधायक रमेश जारकिहोली ने ऐलान किया था कि वे भाजपा ज्वाइन करेंगे। बताया जा रहा है कि रमेश ने भाजपा नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था- चुनाव नतीजे आने के बाद गठबंधन सरकार गिर जाएगी। 4-5 कांग्रेस विधायक इस्तीफा देंगे और नतीजतन कई विधानसभाओं में उप चुनाव होगा। मैं गोकक से चुनाव लड़ूंगा। रमेश के भाई सतीश जारकिहोली कुमारस्वामी सरकार में मंत्री हैं और वे यामाकनमराडी से विधायक हैं।कर्नाटक विधानसभा की मौजूदा स्थितिकुल सीटें 224 भाजपा 104 कांग्रेस 78 जेडीएस 37 बसपा 01 अन्य 02 खाली सीटें 02सिद्धारमैया- भाजपा में भी हैं असंतुष्ट विधायकयेदियुरप्पा के दावे पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने कहा- हर पार्टी में असंतुष्ट विधआयक हैं। भाजपा में भई कुछ ऐसे विधायक हैं। लेकिन, कांग्रेस उनका पाला बदलवाने के लिए नहीं उकसा रही है। 3 दिन का सीएम बनने के बाद अब तो येदियुरप्पा को शर्म आनी चाहिए। अभी भी वह उस पद के लिए लालच दिखा रहे हैं।3 विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए सिद्धारमैया ने लिखा था पत्रसिद्धारमैया ने रमेश जारकिहोली, बेल्लारी से विधायक बी नागेंद्र और अठानी एमएलए महेश कुमटल्ली को अयोग्य करार दिए जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। सिद्धारमैया दल-बदल कानून के तहत इन विधायकों पर एक्शन चाहते थे।उधर, चिंचोली से विधायक उमेश वी जाधव ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मौजूदा लोकसभा चुनाव में कलबुर्गी से भाजपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उमेश के बारे में कहा कि उन्होंने हर फायदा उठाने के बाद पार्टी को छोड़ दिया। वे मौकापरस्त निकले। उमेश के साथ-साथ उनके हर रिश्तेदार ने कांग्रेस में सत्ता का सुख उठाया। अब वे कह रहे हैं कि कांग्रेस ने उनके साथ न्याय नहीं किया।


Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 09:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */