15 दिसंबर को विधान परिषद में नाटकीयता से भरपूर दृश्यों में कांग्रेस के विधायकों को धरमगौडा को अध्यक्ष की सीट से खींचते हुए देखा गया था. पार्टी का कहना था कि उन्हें पद पर रहने का अधिकार नहीं है. उनके डिप्टी के रूप में धरमगौडा ने उनकी सीट ली थी, इस कारण कांग्रेस के सदस्यों के साथ उनकी तनातनी की नौबत आई थी. सदन को संबोधित करते हुए नए डिप्टी चेयरपरसन ने कहा कि उनके लिए यह मौका खुशी और दुख दोनों का है. उन्होंने धरमगौडा की असमय मौत का जिक्र किया जिसकी वजह ने इस चुनाव की नौबत आई.
Source: NDTV January 29, 2021 10:52 UTC