दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित को चिट्ठी लिखी है. व्हिप को निष्प्रभावी करने वाले न्यायालय के फैसले ने खराब न्यायिक मिसाल पेश की: कांग्रेसअपनी चिट्ठी में पीसी चाको ने लिखा कि तथाकथित प्रवक्ता गैरजिम्मेदाराना बयान देकर AICC के फैसलों को सवालों के घेरे में ला रहे हैं. उन्होंने लिखा कि आपसे एक बार और निवेदन करता हूं कि कार्यकारी अध्यक्षों के साथ बैठक करके पार्टी से जुड़े मसलों पर चर्चा करें. पीसी चाको के मुताबिक आप (शीला दीक्षित) स्वस्थ नहीं हैं और मेरे (पीसी चाको) किसी भी पत्र का जवाब नहीं दे रही हैं. लिहाजा कार्यकारी अध्यक्ष डीसीसी अध्यक्षों और ब्लॉक के अध्यक्षों की बैठकें लेंगे ताकि इन इलाकों में पार्टी की गतिविधियों को तेज किया जा सके.
Source: NDTV July 17, 2019 10:41 UTC