दीवाली के दिन जिले में चली जमकर आतिशबाजी से तीन स्थानों पर आग लगी। उसमें बाघापुराना के एक कबाड़ के गोदाम में लगी आग ने भीषण रूप लिया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने तीन घटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।संवाद सहयोगी, मोगा : दीवाली के दिन जिले में चली जमकर आतिशबाजी से तीन स्थानों पर आग लगी। उसमें बाघापुराना के एक कबाड़ के गोदाम में लगी आग ने भीषण रूप लिया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने तीन घटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। निहाल सिंह वाला रोड स्थित इस गोदाम में शनिवार रात करीब आठ बजे चिंगारी से आग लगी। खुले में पड़े कबाड़ में प्लास्टिक की बोतल व पुराने टायर थे जिससे आग भड़क गई और कुछ ही देर में भयंकर रूप धारण कर लिया।इसके अलावा फिरोजपुर जिले के बार्डर पर स्थित गाव हकूमत वाला में पराली से बिजली बनाने के यूनिट में आग लग गई। आग तेजी से प्लाट की ओर बढ़ रही थी कि उससे पहले ही मौके से गुजर रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। एक अन्य स्थान पर मामूली आग लगी जिसे फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही बुझा लिया गया। तीनों ही मामलों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जिला फायर अफसर जगदीश शर्मा ने बताया कि कबाड़ के गोदाम में लगी आग में करीब दो से ढाई लाख का नुकसान हुआ है। अन्य घटनाओं में फायर ब्रिगेड की सक्रियता से बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। उधर आतिशबाजी के कारण एक बच्चा भी गंभीर रूप से झुलस गया जिसे मथुरादास सिविल अस्पताल से फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर किया गया। 14 वर्षीय बच्चा सुमित पुत्र रमेश कुमार बाघापुराना का रहने वाला है। पटाखों की आग से झुलस गया था। दो अन्य बच्चे मामूली रूप से झुलसे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran November 16, 2020 01:30 UTC