संक्षेप: Virgo Horoscope 3 January 2026: राशिचक्र में छठा नंबर कन्या राशि का है। इस राशि के जातकों का ग्रह स्वामी बुध है। जानें आज यानी 3 जनवरी का दिन कन्या राशि वालों की जिंदगी में क्या-क्या हो सकता है। साथ ही जानें कुछ सावधानियों के बारे में…Virgo Horoscope Today 3 January 2026: आज यानी 3 जनवरी के दिन कन्या राशि वाले सोच-समझकर आगे की प्लानिंग करें। शांत मन से काम करेंगे तो अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आज आप अपनी समझदारी से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा बैलेंस बना पाएंगे। क्लैरिटी के साथ बात करें। आर्थिक स्थित सही रहने वाली है। साथ ही सेहत भी ठीक रहेगी। आज की पूरी राशिफल को नीचे डिटेल में पढ़ें...प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨कन्या लव राशिफल आज आपको अपने रिश्ते में स्थिरता महसूस होगी। आपको अंदर ही अंदर एक अलग सुकून मिलने वाला है। आज के दिन पार्टनर से खुलकर बात करें। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बातचीत के दौरान अगर आप ईमानदार रहेंगे तो भरोसा भी बढ़ेगा। जो लोग सिंगल हैं वो आज किसी ऐसे शख्स से सच्ची बातचीत करने वाले हैं जो उन्हें सुकून का एहसास दिलाता है। अपनी फीलिंग्स को प्यार से समझाने की कोशिश करें। आपको जरूरत से ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। प्यार के मामले धैर्य बनाए रखें। आज आपके छोटे-छोटे जेस्चर बहुत मायने रखेंगे। ये शब्दों से ज्यादा असर करने वाले हैं।कन्या करियर राशिफल आज का दिन कन्या राशि वालों के करियर में चार चांद लगाएगा। आज आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। आज आप फोकस के साथ काम कर पाएंगे। साथ ही आपकी बारीकी नजर की वजह से हर काम सही से पूरा हो जाएगा। कलीग्स का फुल सपोर्ट मिलने वाला है और वो आप पर भरोसा भी करेंगे। अपना ध्यान ना भटकने दें। आज के दिन बेवजह की आलोचना से बचें। आज कोई अधूरा काम निपटाने के लिए अच्छा दिन है। आज आप आगे की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।कन्या आर्थिक राशिफल कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति आज सही रहने वाली है। पैसों के मामले में दिन सही जाएगा। बस अपने खर्चे पर आज थोड़ा नजर रखें। साथ ही आज से बचत करने की एक प्लानिंग कर लें। हफ्ते भर बाद अपने बचत खाते को जरूर ट्रैक करें। आज बिना कुछ जाने किसी को ना तो उधार दें और ना ही लें। सही फाइनेंशियल प्लानिंग पर काम करिए क्योंकि इससे आपको अलग ही कॉन्फिडेंस आएगा। बस आज रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचने की कोशिश करें। अगर कोई लुभाने वाला ऑफर मिले तो उससे बचें। पैसों से जुड़ी सलाह किसी भरोसेमंद दोस्त से ही लें।कन्या स्वास्थ्य राशिफल 3 जनवरी के दिन कुल मिलाकर कन्या राशि वालों की सेहत सही रहने वाली है। हालांकि कोशिश करें कि आपको मानसिक रूप से सुकून मिले। ज्यादा ओवरथिंक करेंगे तो तनाव होगा। ऐसे में ज्यादा सोचने से बचें। अपने रूटीन को फॉलो करें। बिजी शेड्यूल के बीच अपने लिए जरूर समय निकालें। बीच-बीच में छोटे ब्रेक जरूर लें। दिन की शुरुआत हल्की-फुल्की एक्सरसाइज के साथ करें। गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें। इससे आपकी एनर्जी बढ़ेगी और दिन भी अच्छा गुजरेगा। आज इस बात का ध्यान रखें कि अपने आसपास की चीजों को सलीके से रखें। आज अपने मन और शरीर दोनों का ख्याल रखें और पॉजिटिव सोच वालों के आसपास ही रहें। बाहर का खाना पूरी तरह से छोड़ दें।डॉ जे. पांडेयवैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञई-मेल: djnpandey@gmail.com
Source: NDTV January 03, 2026 15:51 UTC