एचएसवीपी पंचकूला में पानी की सप्लाई पूरी नहीं कर पा रहा। कम से कम 1 महीने तक कौशल्या डैम का पानी शहर को नहीं मिलेगा। वहीं कजौली वाॅटर वर्क्स से भी पानी की सप्लाई नहीं बढ़ाई गई। शहर के सभी 194 ट्यूबवेल 22 से 24 घंटे तक चलाए जा रहे हैं। फिर भी कई सेक्टरों में लो प्रेशर पानी आ रहा है। फर्स्ट फ्लोर पर कहीं एक टाइम पानी पहुंच रहा है, तो कहीं लो प्रेशर से पानी आ रहा है।इसी कारण एचएसवीपी के ऑनलाइन कम्प्लेंट नंबर पर पानी की कई शिकायतें आ रही हैं। गर्मियां शुरू होने से पहले एचएसवीपी ने पानी की पूर्ति करने का दावा किया था। लेकिन ये दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इस साल पंचकूला को कौशल्या डैम का पानी भी नहीं मिल पाया है। जब पानी को सप्लाई करने का टाइम आया तो उससे पहले ही सर्दियों में हुई बरसात के दौरान यहां अमरावती के पास पाइप लाइन टूट गई। इसी कारण शहर को पानी नहीं मिल सका। इस लाइन को मई में दोबारा चलाया जाना था, लेकिन यहां सड़क का काम अभी भी नहीं हुआ। जब यहां दीवार बनकर तैयार होगी, उसके बाद ही यहां पाइप डाली जा सकती है। पंचकूला में चंडीगढ़ की तर्ज पर कजौली से पानी सप्लाई किया जाता है, लेकिन कुछ महीने पहले ही पंचकूला में सप्लाई बढ़ाने को कहा गया था। जिसके चलते यहां कजौली से पाइप लाइन चंडीगढ़ तक डाली गई है। लेकिन चंडीगढ़ एरिया में लीकेज सामने आने के बाद यहां पंचकूला को भी पानी की सप्लाई बढ़ाकर नहीं दी गई। ऐसे में पंचकूला को सीमित सप्लाई ही मिल रही है।अमित शर्मा | पंचकूलाएचएसवीपी पंचकूला में पानी की सप्लाई पूरी नहीं कर पा रहा। कम से कम 1 महीने तक कौशल्या डैम का पानी शहर को नहीं मिलेगा। वहीं कजौली वाॅटर वर्क्स से भी पानी की सप्लाई नहीं बढ़ाई गई। शहर के सभी 194 ट्यूबवेल 22 से 24 घंटे तक चलाए जा रहे हैं। फिर भी कई सेक्टरों में लो प्रेशर पानी आ रहा है। फर्स्ट फ्लोर पर कहीं एक टाइम पानी पहुंच रहा है, तो कहीं लो प्रेशर से पानी आ रहा है।इसी कारण एचएसवीपी के ऑनलाइन कम्प्लेंट नंबर पर पानी की कई शिकायतें आ रही हैं। गर्मियां शुरू होने से पहले एचएसवीपी ने पानी की पूर्ति करने का दावा किया था। लेकिन ये दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इस साल पंचकूला को कौशल्या डैम का पानी भी नहीं मिल पाया है। जब पानी को सप्लाई करने का टाइम आया तो उससे पहले ही सर्दियों में हुई बरसात के दौरान यहां अमरावती के पास पाइप लाइन टूट गई। इसी कारण शहर को पानी नहीं मिल सका। इस लाइन को मई में दोबारा चलाया जाना था, लेकिन यहां सड़क का काम अभी भी नहीं हुआ। जब यहां दीवार बनकर तैयार होगी, उसके बाद ही यहां पाइप डाली जा सकती है। पंचकूला में चंडीगढ़ की तर्ज पर कजौली से पानी सप्लाई किया जाता है, लेकिन कुछ महीने पहले ही पंचकूला में सप्लाई बढ़ाने को कहा गया था। जिसके चलते यहां कजौली से पाइप लाइन चंडीगढ़ तक डाली गई है। लेकिन चंडीगढ़ एरिया में लीकेज सामने आने के बाद यहां पंचकूला को भी पानी की सप्लाई बढ़ाकर नहीं दी गई। ऐसे में पंचकूला को सीमित सप्लाई ही मिल रही है।
Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 02:03 UTC