कंुआकोंडा में बनेगा नया अस्पताल भवन - News Summed Up

कंुआकोंडा में बनेगा नया अस्पताल भवन


कंुआकोंडा में बनेगा नया अस्पताल भवनदंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में बनेगा नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी जीर्णोधार होगा। कुआकोंडा में आठ सितंबर को प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला का दौरा हुआ था। सचिव ने जल्द नए अस्ताल भवन बनने की बात कही थी। कुआकोंडा के साथ-साथ कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी मर्मत कार्य करवाया जाएगा। करीब पांच एकड़ में बनेगा कुआकोंडा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। जिसके निर्माण के लिए जगह राजस्व विभाग द्वारा जगह तलाशी जा रही है। कुआकोंडा में अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। भवन भी जर्जर हालत में है। बारिश में छत टपकती है। मरीजों के लिए सिर्फ एक ही वार्ड है जहां महज आठ बेड लगे हुए हैं।अस्पताल में एक्सरे की सुविधा नहीं है, नए अस्पताल भवन बनने के बाद ये सब सुविधा मिलेगी कुआकोंडा क्षेत्र के लोगों को सीएससी कुआकोंडा के भरोसे ब्लाक के 20 ग्राम पंचायत के लोग रहते हैं, वहीं कटेकल्याण ब्लाक के कई गांव के लोग भी कुआकोंडा अस्पताल ही आते हैं।ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल हैंदोनों अस्पतालों में नक्सल प्रभवित क्षेत्रो से लोग इलाज करवाने पहुचते हैं, दोनों ब्लाकों से जिला अस्पताल की दूरी भी अधिक है,अब दोनों अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने की मांग क्षेत्र के लोग वर्षों से करते आ रहें हैं।नया अस्पताल भवन बनेगाकटेकल्याण अस्पताल भवन का रेनयुसन किया जाएगा, जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को भी रहने की सुविधा दी जाएगी, कंबल और चटाई सोने के लिए स्वास्थ्य विभाग उपलब्ध करवाएगा, आयुष अस्पतालों को भी अप ग्रेड कर गांव गांव में स्वास्थ्य सुविधा बधाई जा रहीं है।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 12, 2022 03:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */