कंपनी पर नियंत्रण में तथाकथित बदलाव को लेकर SEBI के आदेश पर NDTV का बयान - News Summed Up

कंपनी पर नियंत्रण में तथाकथित बदलाव को लेकर SEBI के आदेश पर NDTV का बयान


न्यू डेल्ही टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने कई मौकों पर, जिनमें एक्सचेंजेस के सामने दिए गए ब्योरे भी शामिल हैं, कहा है कि पत्रकार राध‍िका और प्रणय रॉय जो कि इसके संस्थापक और प्रवर्तक हैं, के पास अब भी 61.45 फीसदी शेयर के साथ कंपनी का मालिकाना हक़ है. तीसरे पक्ष के साथ किसी भी व्यवस्था या लेनदेन के जरिए नियंत्रण में कोई बदलाव नहीं किया गया है. NDTV इस व्यवस्था में पक्षकार नहीं था; इसने 2015 में उन मीडिया रिपोर्टों के जवाब में इन समझौतों का खुलासा किया जिनमें कंपनी के नियंत्रण में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं. तथाकथित रूप से VCPL के पक्ष में कंपनी का नियंत्रण छोड़ देने के मूल मुद्दे पर सिक्योरिटीज़ एपैलेट ट्रिब्यूनल में फैसला सुनाया जाना शेष है, जिसने वर्ष 2019 में NDTV के संस्थापकों के पक्ष में रोक लगा दी थी, जो अब भी लागू है. NDTV को उनके वकीलों ने परामर्श दिया है कि SEBI का आदेश तथ्यों के गलत आकलन पर आधारित है और अपील के दौरान टिक नहीं पाएगा.


Source: NDTV December 29, 2020 17:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */