अब यह तो आप जानते ही हैं कि बांग्लादेश की क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान में खेल रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वसीम खान उन रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि बोर्ड ने बांग्लादेश को पाकिस्तान के दौरे के लिए मनाने के एवज में एशिया कप की मेजबानी उन्हें सौप दी थी. खान ने हालांकि माना कि भारत के साथ तनाव के कारण पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी के लिए दो स्थानों पर विचार कर रहा है. भारत ने 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है जबकि उसने राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों के कारण 2007 से पाकिस्तान के साथ पूर्ण द्विपक्षीय द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि एशिया कप की मेजबानी में पाकिस्तान के लिए मुख्य बाधा यह होगी कि क्या भारत सुरक्षा कारणों से यहां खेलने के लिए सहमत होगा.
Source: NDTV January 25, 2020 12:00 UTC