डिसक्लेमर :यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।(ललित के. झा) वाशिंगटन, चार नवम्बर (भाषा) नीरज एंटनी ओहायो से सीनेट चुने गए पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। एंटनी ने मंगलवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार मार्क फोगल को मात दी। शपथ ग्रहण करने के बाद वह ओहायो से सीनेटर बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन जाएंगे। एंटनी ने कहा, ‘‘ मैं इस समुदाय के निरंतर समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं, जिसमें मैंने जन्म लिया और पला-बढ़ा। ’’ राजनीतिशास्त्र में स्नातक एंटनी 24 साल की उम्र में 2014 में ओहायो प्रतिनिधिसभा के लिए चुने गए थे। एंटनी ने कहा, ‘‘ सीनेटर के तौर पर, मैं हर दिन कड़ी मेहनत करूंगा
Source: Navbharat Times November 04, 2020 06:33 UTC