ओलिंपिक में पदक जीतने से चूकी महिला पहलवान विनेश फोगाट हुई निलंबित, इस वजह से लग सकता है प्रतिबंध - News Summed Up

ओलिंपिक में पदक जीतने से चूकी महिला पहलवान विनेश फोगाट हुई निलंबित, इस वजह से लग सकता है प्रतिबंध


विनेश फोगाट अपने खराब प्रदर्शन से ना तो कोई पदक जीत पाई बल्कि टोक्यो में अपने खराब व्यवहार के कारण अब प्रतिबंध भी झेलना पड़ गया। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) ने मंगलवार को कहा कि उन्हें टोक्यो में अभियान के दौरान अनुशासनहीनता के लिए अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया।योगेश शर्मा, नई दिल्ली। ओलिंपिक में स्वर्ण पदक की दावेदार के रूप में गर्इं विनेश फोगाट अपने खराब प्रदर्शन से ना तो कोई पदक जीत पाई, बल्कि टोक्यो में अपने खराब व्यवहार के कारण अब प्रतिबंध भी झेलना पड़ गया। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) ने मंगलवार को कहा कि उन्हें टोक्यो में अभियान के दौरान अनुशासनहीनता के लिए अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया।वहीं, एक अन्य पहलवान सोनम मलिक को भी दु‌र्व्यवहार के लिए नोटिस जारी किया गया। विनेश को नोटिस का जवाब देने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया है। हरियाणा की विनेश पर अनुशासनहीनता के तीन आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने खेल गांव में रहने और भारतीय टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्रेनिंग करने से मना कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने भारतीय दल के आधिकारिक प्रायोजक शिव नरेश की पोशाक नहीं पहली बल्कि अपने मैचों के दौरान नाइकी की पोशाक पहनी थी।डब्ल्यूएफआइ के एक सूत्र ने बताया कि विनेश को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है और कुश्ती से जुड़ी सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित किया गया है। जवाब नहीं देने तक वह किसी राष्ट्रीय या अन्य घरेलू प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा पेश नहीं कर पाएंगी। सूत्र ने बताया कि विनेश को जब टीम की उनकी साथियों सोनम, अंशु मलिक और सीमा बिस्ला के करीब कमरा आवंटित किया गया तो उन्होंने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकती है क्योंकि ये पहलवान भारत से टोक्यो आई हैं।Wrestlers Vinesh Phogat & Sonam Malik were “temporarily suspended” by the Wrestling Federation of India (WFI) on account of “misconduct” during their #TokyoOlympics2020 campaign. pic.twitter.com/qQwNGF3rEi — Doordarshan Sports #TokyoOlympics (@ddsportschannel) August 11, 2021विनेश ने उनके साथ ट्रेनिंग भी नहीं की। विनेश हंगरी से टोक्यो पहुंची थीं। वहीं, टोक्यो के लिए रवाना होने से पहले सोनम या उनके परिवार को डब्ल्यूएफआइ के कार्यालय से पासपोर्ट लेना था। लेकिन उन्होंने साई अधिकारियों को उसके लिए पासपोर्ट लाने का आदेश दिया। जब यह बात महासंघ को पता चली तो उन्होंने नोटिस जारी किया।


Source: Dainik Jagran August 10, 2021 16:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */