केंद्र सरकार ने एयर इंडिया के 100 फीसदी शेयर बेचने का फैसला किया है. सरकार की ओर से जारी दस्तावेज के मुताबिक 'रणनीतिक विनिवेश' के तहत एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस के भी 100 फीसदी और AISATS के 50 फीसदी शेयर बेचेगी. सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया उड़ान भरती रहेगी और परिचालन का विस्तार भी करेगी. सरकार ने एयर इंडिया के विनिवेश का फैसला किया हुआ है. अश्विनी लोहानी ने ट्वीट किया, 'एयर इंडिया के बंद होने या परिचालन रोके जाने की अफवाहें आधारहीन हैं.
Source: NDTV January 27, 2020 03:45 UTC