इतना ही नहीं इलेक्शन में लगे ऑब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर्स और डिस्ट्रिक्ट इलेक्टोरल ऑफिसर के लिए अलग-अलग मोबाइल एप डेवलप की गई है, जिसके जरिए इलेक्शन को कंडक्ट कराया जाएगा. पब्लिक सपोर्ट के लिए सी-विजिलआचार संहिता के लागू होते ही इलेक्शन कमीशन कैंडिडेट्स की निगरानी में लग जाता है. यह मोबाइल एप एक्टिव -सी-विजिल - इसके जरिए एमसीसी के वॉयलेशन की रिपोर्ट की जा सकती है, फोटो-वीडियो को इस एप के जरिए अपलोड करने की सुविधा है. पीडब्ल्यूडी - पब्लिक विद डिसएबिलिटी एप के जरिए डिसएबल पर्सन को सुविधाओं के लिए अप्लाई करने का मौका मिलेगा. इसमें कुछ पब्लिक के लिए डेवलप की गई हैं, वहीं कुछ एप के जरिए सिर्फ ऑफिशियल वर्क होंगे.
Source: Dainik Jagran January 11, 2022 18:50 UTC