एपल का नया कारनामा: गैलेक्सी जेड फ्लिप की तरह क्लैमशेल फोल्डिंग आईफोन बना रही कंपनी, जानिए कीमत और लॉन्च डेट की डिटेल - News Summed Up

एपल का नया कारनामा: गैलेक्सी जेड फ्लिप की तरह क्लैमशेल फोल्डिंग आईफोन बना रही कंपनी, जानिए कीमत और लॉन्च डेट की डिटेल


Hindi NewsTech autoApple Working On Clamshell Foldable IPhone, Could Launch In 2022Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपएपल का नया कारनामा: गैलेक्सी जेड फ्लिप की तरह क्लैमशेल फोल्डिंग आईफोन बना रही कंपनी, जानिए कीमत और लॉन्च डेट की डिटेलनई दिल्ली 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकयूट्यूबर जॉन प्रोसेर ने इस डेवलपमेंट का खुलासा किया और बताया कि इसे सितंबर 2022 या 2023 में रिलीज किया जा सकता है। (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)एपल के क्लैमशेल आईफोन की टेस्टिंग शेंझेन में फॉक्सकॉन फैक्ट्री में की जा रही है- रिपोर्टकहा जा रहा है कि एपल इसमें OLED डिस्प्ले का उपयोग करेगी, जो सैंमसंग सप्लाई करेगीसैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप की तरह ही एपल भी अब क्लैमशेल (clamshell) फोल्डिंग आईफोन पर काम कर रही है। यूट्यूबर जॉन प्रोसेर ने खुलासा किया कि फोल्डेबल आईफोन को सितंबर 2022 या 2023 में रिलीज किया जा सकता है। जॉन ने फोल्डेबल आईफोन का एक कॉन्सेप्ट रेंडर भी पेश किया, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप की तरह दिखता है।प्रोसेर के अनुसार, एपल के क्लैमशेलआईफोन की टेस्टिंग शेंझेन में फॉक्सकॉन फैक्ट्री में की जा रही है, खासतौर पर फोन के हिंज (hinge) की मजबूती को परखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि एपल फोल्डिंग आईफोन में OLED डिस्प्ले का उपयोग करेगी, जिसे सैमसंग द्वारा सप्लाई किया जाएगा और इसमें माइक्रो-एलईडी स्क्रीन नहीं होगी।आईओएस का हिडन फीचर:फोन को घुमाते ही एक्टिवेट हो जाएगा साइंटिफिक कैलकुलेटररोलेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है ओप्पो, इंटरनेट पर लीक हुईं कॉन्सेप्ट मॉडल की तस्वीरेंएपल का पहला फोल्डिंग आईफोन: हम अब तक क्या जानते हैं? पिछली अफवाहों का दावा था कि एपल भी गैलेक्सी जेड फोल्ड के समान एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें दो स्क्रीन और एक हिंज है। हालांकि, यूट्यूबर का दावा है कि शुरू में केवल एक प्रकार का फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया जा सकता था। इसके अलावा एपल के फोल्डेबल आईफोन के बारे में बहुत कम डिटेल्स सामने आई है, जैसे की यह कब लॉन्च हो सकता है।एपल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन पर कोई जानकारी नहीं दी है, इसलिए जानकारी को एक चुटकी नमक की तरह साथ लेने की आवश्यकता है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब हम एपल द्वारा फोल्डेबल आईफोन के बारे में सुन रहे हैं। इकोनॉमिक डेली की एक पिछली रिपोर्ट बताती है कि चीनी सप्लायर्स फॉक्सकॉन और न्यू निकको ने फोल्डिंग फोन के नमूने एपल को भेजे हैं।कहा जाता है कि एपल अपने फोल्डिंग आईफोन के लिए OLED या माइक्रो एलईडी डिस्प्ले का उपयोग करता सकती है। अन्य रिपोर्ट बताती हैं कि फोल्डिंग स्क्रीन और हिंज के साथ डिवाइस की टेस्टिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। जबकि एपल के फोल्डेबल आईफोन के लिए डिस्प्ले की आपूर्ति सैमसंग द्वारा की जा सकती है, हिंज न्यू निकको से आएगा। एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन फॉक्सकॉन द्वारा असेंबल किया जा सकता है।इस बीच, गिज्मोचाइना की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपने फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च होने के बाद एपल आईपैड मिनी को बंद कर देगा। इसके पीछे कारण यह है कि फोल्डेबल आईफोन फोल्डेबल आईफोन और आईपैड मिनी के बीच एक क्रॉस होगा। नया फोल्डेबल आईफोन आईपैड मिनी के समान डिस्प्ले में सामने आएगा। इसके बेस मॉडल की कीमत 1,499 डॉलर यानी एक लाख रुपए के आसपास हो सकती है।लॉन्चिंग के दो हफ्ते के भीतर सबसे ज्यादा बिकने वाला 5G फोन बना आईफोन 12, गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा 5G को पीछे छोड़ा


Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 11:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */