एनकाउंटर पर बड़ा दावा, तीन नेताओं पर आरोप: पप्पू यादव के बयान से सियासी भूचाल - News Summed Up

एनकाउंटर पर बड़ा दावा, तीन नेताओं पर आरोप: पप्पू यादव के बयान से सियासी भूचाल


डिजिटल डेस्क, पटना। सात दिनों की न्यायिक हिरासत के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शुक्रवार शाम बेऊर जेल से बाहर आए तो राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। जेल गेट से निकलते ही उन्होंने सीधे फुलवारीशरीफ का रुख किया। यहां कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर जान गंवाने वाली छात्रा पिंकी कुमारी के परिजनों से मुलाकात की। परिवार को सांत्वना देते हुए उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी को पहले मारा गया, फिर नीचे फेंका गया। मुलाकात के दौरान भावनात्मक माहौल बना रहा।‘बेटी के न्याय के लिए कुछ भी करूंगा’ पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल होना चाहिए। उन्होंने परिवार की आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारी उठाने की बात कही। कहा कि दिल्ली जाकर सबसे पहले लोकसभा स्पीकर और संबंधित अधिकारियों से मिलेंगे। डॉक्टरों और कानूनी विशेषज्ञों से राय लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने दावा किया कि NEET छात्रा के साथ अन्याय हुआ है और वे यह लड़ाई रुकने नहीं देंगे। साथ ही समर्थकों का आभार जताया जिन्होंने मुश्किल समय में साथ दिया।‘मुझे मरवाने की साजिश हुई’ जेल से बाहर आते ही पप्पू यादव ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सच बोलने की सजा उन्हें दी गई है। तीन नेताओं-एक दिल्ली, एक बिहार और एक पूर्णिया के-पर साजिश का आरोप लगाया। कहा कि सरकार में बैठे कुछ लोगों ने बदमाशी की है।उन्होंने दावा किया कि उन्हें खतरनाक अपराधी की तरह पेश किया गया। सवाल उठाया कि सक्रिय सार्वजनिक जीवन के बावजूद उन्हें फरार क्यों बताया गया। खेमका और रूपेश केस पर फिर गरजे पप्पू यादव ने खेमका हत्याकांड में हुए एनकाउंटर को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि गलत व्यक्ति को 4 बजे निकालकर गोली मारी गई। दावा किया कि उनके पास गवाही है और वे हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।


Source: Dainik Jagran February 14, 2026 19:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */