एचडीएफसी म्यूचुअल फंड में बदलाव: एसबीआई म्यूचुअल फंड के CIO नवनीत मुनोत होंगे HDFC म्यूचुअल फंड के नए एमडी - News Summed Up

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड में बदलाव: एसबीआई म्यूचुअल फंड के CIO नवनीत मुनोत होंगे HDFC म्यूचुअल फंड के नए एमडी


Hindi NewsBusinessNavneet Munot, CMO Of SBI Mutual Fund, Will Be The New MD Of HDFC Mutual FundAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपएचडीएफसी म्यूचुअल फंड में बदलाव: एसबीआई म्यूचुअल फंड के CIO नवनीत मुनोत होंगे HDFC म्यूचुअल फंड के नए एमडीमुंबई 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकदेश की दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी HDFC म्यूचुअल फंड के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में नवनीत मुनोत को लाया जा रहा है। उनकी नियुक्ति को लेकर आज बोर्ड की मीटिंग हुई और इसमें उनके नाम को मंजूरी मिल गईनवनीत मुनोत फिलहाल देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी एसबीआई में CIO हैंएचडीएफसी दूसरे नंबर की बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी है। इसका एयूएम 3.69 लाख करोड़ रुपए हैदेश की दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी HDFC म्यूचुअल फंड के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में नवनीत मुनोत को लाया जा रहा है। उनकी नियुक्ति को लेकर आज बोर्ड की मीटिंग हुई और इसमें उनके नाम को मंजूरी मिल गई। वे फिलहाल देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी एसबीआई में मुख्य निवेश अधिकारी (CIO) हैं।बता दें कि वर्तमान एमडी मिलिंद बर्वे अक्टूबर में रिटायर हो गए थे। उन्हें तीन महीने का अतिरिक्त कार्यकाल दिया गया था। बर्वे पिछले 20 सालों से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड में रहे हैं।स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचनास्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा गया है कि नवनीत मुनोत के नाम पर मंजूरी दे दी गई है। बोर्ड ने आज ही बैठक में इसे मंजूर कर लिया है। बर्वे फिलहाल 63 साल के हैं। 28 लाख करोड़ की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में बर्वे लंबे समय तक एमडी रहनेवाले प्रोफेशनल हैं। उनके कार्यकाल में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी हुई। यह दूसरी म्यूचुअल फंड कंपनी है जो लिस्ट हुई है। पहली लिस्टिंग रिलायंस निप्पोन की हुई थी और तीसरी यूटीआई की अगले महीने लिस्टिंग होगी। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल 45 कंपनियां हैं।एचडीएफसी सबसे बड़ा फंड हाउस थाबर्वे के कार्यकाल में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड एक नंबर का सबसे बड़ा फंड हाउस था। हालांकि हाल में इसे एसबीआई ने पीछे छोड़ दिया था। यह अब दूसरे नंबर की बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी है। इसका एयूएम 3.69 लाख करोड़ रुपए है। पिछले साल ही इस फंड हाउस को एस्सेल ग्रुप में एक्सपोजर को लेकर कारण बताओ नोटिस मिला था।एचडीएफसी समूह का है यह ब्रांडबता दें कि यह कंपनी एचडीएफसी समूह की है जो एक ब्रांड बिल्डिंग और भरोसेमंद ग्रुप माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी बैंक है जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 6 लाख करोड़ रुपए है। दूसरे नंबर पर एचडीएफसी लिमिटेड है।


Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */