DFI के अध्यक्ष "स्मित शाह" ने कृषि जागरण के चौपाल में आज कृषि क्षेत्र में ड्रोन की उपयोगिता के बारे में बताया. कृषि जागरण हमेशा कृषि और किसानों को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र में अधिक से अधिक सुधार का प्रयास करता है. बता दें कि कृषि के क्षेत्र में विशेषज्ञों को कृषि पर चर्चा के लिए कृषि जागरण के KJ चौपाल में आमंत्रित किया जाता है. कृषि आधुनिकीकरण के हिस्से के रूप में कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के साथ काम करने की आवश्यकता है, जिनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण कृषि क्षेत्र में ड्रोन का उपयोग है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ड्रोन का उपयोग करने के लिए किसी अन्य लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है.
Source: Dainik Jagran September 20, 2022 12:56 UTC