एक साल में ऐसे विराट से ज्यादा खतरनाक बन गए हैं रोहित शर्मा, CWC 2019 में मचा रहे हैं धूम - News Summed Up

एक साल में ऐसे विराट से ज्यादा खतरनाक बन गए हैं रोहित शर्मा, CWC 2019 में मचा रहे हैं धूम


एक साल में ऐसे विराट से ज्यादा खतरनाक बन गए हैं रोहित शर्मा, CWC 2019 में मचा रहे हैं धूमनई दिल्ली, जेएनएन। ICC cricket world cup 2019 भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के तूफानी ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने World Cup 2019 में कोहराम मचा रखा है। इस विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा शतक ठोक चुके हैं और इस समय वो जिस तरह की फॉर्म में हैं वो एक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। अब जरा बात करते हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की। विराट इस वक्त अच्छी फॉर्म में तो हैं और रन भी बना रहे हैं, लेकिन वो अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील करने से चूक रहे हैं।पिछले एक वर्ष में रोहित अब शतक लगाने के मामले में विराट से काफी आगे निकल गए हैं। बात अगर पिछले दो वर्ष की हो तो यहां भी रोहित सेंचुरी लगाने में विराट से आगे ही रहे हैं, लेकिन दोनों के बीच फासला थोड़ा ही कम था। वनडे क्रिकेट में पिछले पांच वर्ष, चार वर्ष और तीन वर्ष में विराट कोहली व रोहित शर्मा शतक लगाने के मामले में बराबरी पर चल रहे थे, लेकिन दोनों के बीच फर्क पिछले दो वर्ष और ज्यादा पिछले एक वर्ष में ही आया है। अब रोहित शर्मा विराट कोहली से ज्यादा खतरनाक हो गए हैं और दुनिया की टीमों में विराट से ज्यादा खौफ अब रोहित का है। आखिर किस तरह से पिछले पांच वर्ष से एक वर्ष में ये बदलाव आया है ये इस आंकड़े से साफ हो जाता है।Most ODI 100s in the last year-9 Rohit-6 ViratMost 100s in the last 2 years-15 Rohit-14 ViratMost 100s in the last 3 years-16 Rohit-16 ViratMost 100s in the last 4 years-19 Rohit-19 ViratMost 100s in the last 5 years-22 Rohit-22 Viratयहां भी रोहित है रोहित का जलवाभारतीय टीम की तरफ से पिछले छह विश्व कप शतक में रोहित का ही जलवा है। इन छह में से पांच शतक तो रोहित के ही है। रोहित ने पिछले विश्व कप यानी 2015 में भी एक शतक लगाया था और इस वर्ल्ड कप में अब तक वो चार शतक जड़ चुके हैं। बीच में एक नाम शिखर धवन का है। धवन ने इस विश्व कप में एक शतकीय पारी खेली थी।Last 6 Worldcup Centuries For India-Rohit vs Ban (2019)-Rohit vs Eng (2019)-Rohit vs Pak (2019)-Dhawan vs Aus (2019)-Rohit vs SA (2019)-Rohit vs Ban (2015)विश्व कप में रोहित व विराटवर्ल्ड कप 2019 में रन बनाने या फिर शतक लगाने के मामले में रोहित विराट से काफी आगे हैं। रोहित के बल्ले से चार शतक निकले हैं जबकि विराट लगातार अर्धशतकीय पारी खेल रहे हैं पर उसे शतक में नहीं बदल पा रहे हैं। विराट फिलहाल इस वर्ल्ड कप में शतक लगाने के लिए तरस रहे हैं। रोहित ने अब तक खेले सात मैचों में 90.66 की औसत से 544 रन बनाए हैं। वहीं विराट ने भी सात मैचों में 58.28 की औसत से 408 रन बनाए हैं। रोहित का बेस्ट स्कोर अब तक का 140 रन रहा है तो विराट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 है। रोहित ने चार शतक व एक अर्धशतक लगाए हैं तो विराट के बल्ले से पांच अर्धशतक निकले हैं। वैसे बात अगर वनडे क्रिकेट की हो तो शतक लगाने के मामले में विराट रोहित के काफी आगे हैं। विराट ने वनडे में अब तक 41 तो रोहित ने 26 शतक लगाए हैं।Posted By: Sanjay Savern


Source: Dainik Jagran July 04, 2019 08:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */