नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की कंपनी Xiaomi ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया था। यह फोन यूजर्स के बीच इतना लोकप्रिय है कि लोग अब तक इसे फ्लैश सेल में खरीदते हैं। 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह फोन कई खास फीचर्स के साथ आता है। देखा जाए तो इस सेगमेंट में Xiaomi यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो गई है। यूजर्स दूसरे मॉडल्स को छोड़ इस कंपनी के फोन्स का काफी तवज्जो दे रहे हैं। अब इस फोन की अगली सेल आज दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर आयोजित की जाएगी। वैसे तो यह फोन Flipkart पर भी उपलब्ध कराया जाता है लेकिन खबर लिखने तक इस फोन को Flipkart पर Notify Me के तौर पर ही लिस्ट किया गया है।Redmi Note 7 Pro की कीमत और ऑफर्स: इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन नेप्ट्यून ब्लू, नेबुला रेड और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। ऑफर्स की बात करें तो एयरटेल अपने यूजर्स को 1120 जीबी तक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही 999 रुपये में कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान भी दिया जा रहा है। यह ऑफर Mi.com पर दिए गए हैं।Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहांRedmi Note 7 Pro के फीचर्स: इसमें 6.3 इंच का फुल HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2340×1080 है। यह 2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है। यह एंड्रॉइड पाई पर काम करता है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फोन में Sony IMX 586 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।Redmi Y3 को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको ऑफर्स भी दिए जाएंगे।यह भी पढ़ें:कम कीमत में इन यूजर्स के लिए स्पेशल iPhone होगा लॉन्च! Huawei MediaPad T5 टैबलेट 5100mAh बैटरी के साथ ₹14,990 की शुरआती कीमत में लॉन्चGalaxy M40 से Poco F1 तक ये हो सकते हैं ₹25,000 से कम में Best Buy स्मार्टफोन्सPosted By: Shilpa Srivastava
Source: Dainik Jagran July 03, 2019 01:30 UTC