एक बार फिर ट्रोल हुए सैफ अली खान, इस बार अंधेरी को मुंबई को हिस्सा ना बताकर फंसे एक्टरनई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपने स्टेटमेंट्स को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि ब्रिटिश शासन से पहले इंडिया का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। यहां तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी सैफ अली खान के इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन, पटौदी नवाब एक बार फिर अपने स्टेटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।इस बार सैफ अली खान ने इतिहास को लेकर कमेंट नहीं किया है, बल्कि मुंबई को लेकर ऐसी बात कही है, जिसे लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं। दरसअल, सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कार इंटरव्यू के दौरान अंधेरी को मुंबई का हिस्सा नहीं बता रहे हैं। इस इंटरव्यू में एंकर कहते हैं, 'हम बॉम्बे की ड्राइव पर हैं और इसे बॉम्बे जर्नी कहते हैं।'“This is not even Mumbai, this is Andheri” 🤣🤣 pic.twitter.com/1wzeEkiQ6K — KJ🐣 (@kplusjmoney) January 24, 2020इसके बाद सैफ अली खान कहते हैं, 'टेक्नीकली आप जिसे बॉम्बे कह रहे हैं यह मुंबई है और यह मुंबई भी नहीं है बल्कि ये अंधेरी है।' इस स्टेटमेंट के बाद लोग सैफ अली खान के इस कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब यूजर्स का कहना है कि सैफ अली खान को इतिहास के साथ ही ज्योग्राफी की भी जानकारी नहीं है, वहीं लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।Andheri is not in Mumbai, India is not India, Who knows tomorrow he will say this is not earth anymore this is Mars 🤷🤷 — Sushma Shaw (@SushmaShaw8) January 26, 2020Not sure which one was better, This morning i woke up at Night or This is not even Mumbai, this Andheri. — IN(tolerant)DIA (@Samiproximity) January 25, 2020बता दें कि सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें सैफ अली खान ने देश के वर्तमान हालात और अपनी फिल्म तानाजी के इतिहास फैक्ट को लेकर कमेंट किया था। यह इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था और लोगों ने कुछ फैक्ट्स के लिए उनकी आलोचना की थी। इसी इंटरव्यू में सैफ अली खान ने तानाजी को लेकर कहा था कि फिल्म में सही इतिहास नहीं दिखाया गया, जबकि इसे तोड़-मरोड़कर दिखाया गया था।Posted By: Mohit Pareekडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 26, 2020 08:14 UTC