एक बार फिर अपने मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करेंगी आलिया भट्ट, 'सड़क 2' में होगा ऐसा लुक - News Summed Up

एक बार फिर अपने मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करेंगी आलिया भट्ट, 'सड़क 2' में होगा ऐसा लुक


खास बातें 'सड़क 2' में बिन मेकअप नजर आएगी आलिया भट्ट 'सड़क 2' में पहली बार पिता महेश भट्ट के साथ काम कर रहीं हैं आलिया फिलहाल रणबीर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्थ हैं आलियाबॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वैसे तो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) की शूटिंग का एक हिस्सा पहले ही खत्म कर लिया है. ऐसे में खबरें आ रही हैं कि 'सड़क 2' में एक बार फिर आलिया भट्ट अपने मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करती नजर आएंगी. दरअसल, नब्बे के दशक में आई फिल्म 'सड़क' (Sadak) के सीक्वल में आलिया भट्ट बिना मेकअप के नजर आएंगी. आलिया के 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग में जाने से पहले हमने 'सड़क 2' की शूटिंग का जितना हिस्सा खत्म करने की उम्मीद की थी, उससे ज्यादा सीन शूट कर लिए हैं.' इस फिल्म में आलिया के साथ-साथ 'सड़क' फिल्म के लीड कैरेक्टर पूजा भट्ट और संजय दत्त भी नजर आएंगे.


Source: NDTV June 10, 2019 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */