एक और मुलाकात में बन गई बात ! BJP के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं सपना चौधरी - News Summed Up

एक और मुलाकात में बन गई बात ! BJP के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं सपना चौधरी


एक और मुलाकात में बन गई बात ! BJP के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं सपना चौधरीनई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव- 2019 के मद्देनजर दिल्ली की सातों सीटों पर डेढ़ महीने का समय बचा है। इतना अधिक समय होने के बावजूद दिल्ली में लगातार राजनीतिक सरगर्मी तेज है। ताजा घटनाक्रम में जहां AAP-कांग्रेस गठबंधन की आस तकरीबन धूमिल पड़ गई है, वहीं दिल्ली भाजपा के लिए इसी के साथ दोहरी खुशखबरी है।मिली जानकारी के मुताबिक, चर्चा है कि हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासा लोकप्रिय एक्टर, डांसर और सिंगर सपना चौधरी दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकती हैं।ये भी पढ़ें - तेजप्रताप से मिलीं Bigg Boss फेम अर्शी खान, सवाल पर नो कमेंट्स कहा तो अफवाहों का बाजार गर्मबताया जा रहा है कि इस चर्चा को बल इस बात से मिला है कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सपना चौधरी के बीच एक सप्ताह में दूसरी बार मुलाकात हुई है। यह मुलाकात दिल्ली में रविवार को रात्रि भोज पर हुई थी। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि सपना चौधरी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं।यहां पर बता दें कि दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पिछले दिनों कहा था कि सपना चौधरी की भाजपा ज्वाइन करने को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है, लेकिन सपना चौधरी पार्टी में शामिल होने की घोषणा खुद करेंगी।ये भी पढ़ें - भाजपा में शामिल हो सकती हैं सपना चौधरी, इस वजह से लग रहे कयासकहा जा रहा है कि 16 अप्रैल को दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके पहले ही सपना चौधरी भाजपा ज्वाइन कर लेंगीं। अब कहा जा रहा है कि वह दिल्ली में भाजपा के सातों उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगीं। कुलमिलाकर सपना के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर रहस्य अब भी बरकरार है।इससे पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि सपना कांग्रेस में शामिल हो गई हैं, लेकिन इस बात के 24 घंटे के भीतर प्रेस वार्ता करके उन्होंने इसका खंडन कर दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का दावा गलत है फिलहाल वे किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हैं। इसके जवाब में कांग्रेस ने सबूत भी पेश किए थे। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने मनोज तिवारी से मुलाकात व उनके साथ डिनर करने की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके नए कयासों को जन्म दे दिया है।पहले ऐसा दावा किया जा रहा था कि वह कांग्रेस की ओर से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इन अटकलों पर तब विराम लग गया जब कांग्रेस ने मथुरा संसदीय सीट से महेश पाठक को प्रत्याशी घोषित कर दिया।वहीं, मनोज तिवारी के इस बयान के बाद कहा जा रहा है कि सपना चौधरी भाजपा में शामिल होंगी। वह पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और उन्हें पार्टी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिलेगी।ये भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने जारी की 3 लोकसभा एवं 11 विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की सूचीगौरतलब है कि कांग्रेस को निराश करने वाली हरियाणवी गायिका-डांसर सपना चौधरी अब भाजपा के बेहद करीब दिखाई दे रही हैं। 24 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने से इनकार करने के कुछ घंटे बाद ही सपना ने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के निवास पर पहुंचकर उनसे अपने सियासी भविष्य को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने मनोज तिवारी के साथ डिनर करने की फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा था कि अगले कुछ दिनों में वह खुद इस बारे में घोषणा करेंगी।इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने 24 मार्च को ही सपना का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उनकी फोटो भी ट्वीट किया था। उसके बाद हरियाणवी डांसर ने प्रेस वार्ता करके कांग्रेस में शामिल होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि था वह राज बब्बर से कभी नहीं मिली हैं और प्रियंका के साथ उनकी फोटो पुरानी है।हालांकि, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने सपना व उनकी बहन के पार्टी में शामिल होने का दावा करते हुए उन दोनों का सदस्यता फार्म भी सार्वजनिक कर दिया था। बताते हैं कि वह मथुरा से सांसद व भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन टिकट नहीं मिलने से यू टर्न ले लिया है।यहां पर बता दें कि डांसर सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत स्टेज शोज से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी शोज में भी बतौर डांसर शामिल होना शुरू कर दिया। सपना ने कई डांस और म्यूजिक एल्बम भी किए हैं।दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिकचुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहा क्लीक करेPosted By: JP Yadav


Source: Dainik Jagran April 01, 2019 07:16 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */