इस बारे में जब हाल ही में रणबीर कपूर से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि जब भी वह ऋषि कपूर से बातचीत करते हैं तो वह हमेशा फिल्मों के बारे में ही बात करते हैं कि वह फिल्म कैसी रही. वह इस बात को लेकर इनसेक्योर हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि जब वह वापस लौटेंगे तो उन्हें फिल्मों में काम मिलेगा या नहीं. ऐसे में इस साल उन्होंने अपने सारे अवार्ड अपने पिता ऋषि कपूर को ही डेडिकेट किया है. ऋषि कपूर के बारे में रणबीर हमेशा यह बात कहते हैं कि ऋषि उनकी जल्दी तारीफ नहीं करते हैं. लेकिन इस बार पहली बार जब उन्होंने संजू का लुक देखा तो वह समझ ही नहीं पा रहे थे कि वह वाकई में रणबीर कपूर हैं या नहीं.
Source: Dainik Jagran April 02, 2019 07:41 UTC