ऋषभ पंत छोड़ेंगे LSG का साथ? लखनऊ के ओनर संजीव गोयनका ने बताई पूरी सच्चाई - News Summed Up

ऋषभ पंत छोड़ेंगे LSG का साथ? लखनऊ के ओनर संजीव गोयनका ने बताई पूरी सच्चाई


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोयनका ने उन सवालों का जवाब दिया है, जिसमें कप्तान ऋषभ पंत के लखनऊ छोड़ने की बातें कही जा रही थी। गोयनका का कहना है कि वे इस तरह की बातें सुनकर हंसते हैं। ये सवाल सोशल मीडिया पर उस समय उठा, जब पंत आईपीएल 2025 में बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। उन्होंने पूरे सीजन 14 मैचों में मात्र 269 रन बनाए, जो 2017 के बाद उनका सबसे खराब सीजन था।आईपीएल 2025 के बाद से ही पंत को लेकर ये अटकलें लगाई जा रही थी कि वे लखनऊ को छोड़ सकते हैं। इसका बड़ा कारण उनकी भारी कीमत भी माना जा रहा था। पंत को एलएसजी ने आईपीएल 2025 की नीलामी में 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था और उन्हें केएल राहुल की जगह कप्तान बनाया था। हालांकि, लखनऊ की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी और इसके बाद से ही विकेटकीपर बल्लेबाज के लखनऊ से अलग होने की खबरें सामने आ रही थी।संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत पर दिया बयान गोयनका ने कहा, "अगर टीम में चार तेज गेंदबाज न हों, तो कोई कप्तान क्या कर लेगा? आपने देखा होगा कि उनके पास क्या-क्या विकल्प थे। मुझे ऋषभ पंत पर बहुत भरोसा है। मुझे पता है कि लोग यह बातें करते रहते हैं कि पंत लखनऊ में रहेंगे या नहीं लेकिन मैं इन सब चीजों को देखकर बस हंसता हूं। मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को व्यूज चाहिए होते हैं और इस वजह से उनके लिए संजीव गोयनका आसान निशाना बन जाते हैं।"एलएसजी के ओनर ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा, "लोग तो ये बातें भी करते हैं कि जोश इंग्लिस के लिए 8 करोड़ रुपए अधिक हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि ये बहुत सस्ता सौदा है। क्या आप पथिराना को 18 करोड़ रुपए में लेंगे या फिर एनरिक नॉर्ट्जे को 2 करोड़ रुपए में खरीदेंगे? अगर मैं नॉर्ट्जे को 2 करोड़ रुपए में लेंगे, तो इंग्लिस को लेने की आजादी मिल जाएगी।"


Source: Dainik Jagran March 22, 2026 15:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */