खास बातें उल्फा (आई) ने बयान में दावा किया- चारों विस्फोटों को संगठन ने अंजाम दिया उल्फा (आई) के प्रचार विभाग के जॉय असोम ने जारी किया बयान तीन विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआप्रतिबंधित संगठन उल्फा (इंडिपेंडेंट) ने असम में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले हुए चार शक्तिशाली विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है. पुलिस ने बताया कि तीन विस्फोट डिब्रूगढ़ में और एक विस्फोट चराइदेव में हुआ. उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि गणतंत्र दिवस का अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही थे. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने टि्वटर पर विस्फोटों की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया. एक पवित्र दिन पर आतंक फैलाने की यह कायरतापूर्ण कोशिश लोगों द्वारा पूरी तरह नकार दिए जाने के बाद उग्रवादी समूहों की हताशा को ही दिखाती है.
Source: NDTV January 26, 2020 15:33 UTC