उप्र / पीएल पुनिया बोले- कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं करना सपा-बसपा की महाभूल - News Summed Up

उप्र / पीएल पुनिया बोले- कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं करना सपा-बसपा की महाभूल


Dainik Bhaskar Jun 04, 2019, 04:19 PM ISTकांग्रेस नेता ने कहा- राजनीतिक अहंकार में डूबे थे सपा-बसपा प्रमुखदावा किया कि यदि गठबंधन में कांग्रेस शामिल होती तो भाजपा उप्र में 10 सीटों पर सिमट जातीबाराबंकी. उत्तरप्रदेश में बसपा-सपा गठबंधन टूटने पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने निशाना साधा है। पुनिया ने कहा- गठबंधन की घोषणा होने के दिन ही लोगों को पता था कि यह बहुत दिनों तक नहीं चलने वाला है। कांग्रेस पार्टी को गठबंधन का हिस्सा न बनाने के पीछे कहीं न कहीं राजनीतिक अहंकार था या भाजपा से इन लोगों की कोई मिलीभगत थी। गठबंधन में कांग्रेस को शामिल न करना इन लोगों (मायावती-अखिलेश) की महाभूल थी और इसी के चलते ही यह फेल हुआ।अपने लक्ष्यों को पाने में नाकाम रहा गठबंधनपुनिया ने कहा कि, यूपी में बना महागठबंधन लोकसभा चुनावों में अपने लक्ष्य पाने में नाकाम रहा और उसके बाद अब वह लगभग टूट गया। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल करते तो निश्चित तौर पर परिणाम अलग ही होते।गठबंधन का फायदा बसपा को मिलालोकसभा चुनाव में बसपा को नुकसान के मायावती के दावे पर पुनिया ने कहा कि इस गठबंधन से सबसे ज्यादा लाभ केवल बसपा को मिला है। अगर कांग्रेस को इस गठबंधन में शामिल किया होता तो एक मजबूत स्थिति बनती और जो वोट भाजपा को ट्रांसफर हो गए वह गठबंधन के पास आते। फिर भाजपा यूपी में 10 सीटों का आंकड़ा भी पार न कर पाती।


Source: Dainik Bhaskar June 04, 2019 10:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...