Dainik Bhaskar Feb 09, 2019, 12:16 AM ISTविराट ने 65 टी-20 में 19 बार 50+ स्कोर किया, रोहित के नाम 92 मैचों में 16 फिफ्टी और 4 शतकरोहित की कप्तानी में भारत ने 12 मैच जीते, कोहली के कप्तान रहते टीम इंडिया ने भी इतने ही टी-20 में जीत हासिल कीऑकलैंड. रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में अर्धशतक लगाया। उन्होंने टी-20 में 20वीं बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया।इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 19 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। रोहित टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। उन्होंने 92 टी-20 में 32.68 की औसत से 2288 रन बनाए हैं।रोहित ने विराट की बराबरी कीरोहित की कप्तानी में भारत ने अब तक 14 टी-20 खेले हैं। इनमें से टीम इंडिया 12 को जीतने में सफल रही है, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही रोहित ने कई निजी उपलब्धियां भी अपने नाम कीं। उन्होंने बतौर कप्तान विराट कोहली के 12 टी-20 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट ने अब तक 20 टी-20 में टीम इंडिया की कमान संभाली है। इनमें से 7 मैच हारे और एक बेनतीजा रहा। टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में सबसे ज्यादा 41 टी-20 जीते हैं।रोहित सिक्सर किंग बनने से दो छक्के दूररोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 102 छक्कों के साथ दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। गेल 56 और गुप्टिल 76 टी-20 मैच में 103-103 छक्के लगा चुके हैं। रोहित टी-20 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वे अब तक 204 चौके और 102 छक्के लगा चुके हैं। उनसे पहले गुप्टिल के नाम यह रिकॉर्ड था। गुप्टिल के नाम 200 चौके और 103 छक्के हैं।अंतरराष्ट्रीय टी-20 में टॉप स्कोरररोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी-20 में टॉप स्कोरर बन गए हैं। रोहित ने अब तक 92 टी-20 मुकाबलों में 32.68 की औसत से 2288 रन बनाए हैं। इनके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 76 मैच में 33.91 की औसत से 2272 रन बनाए। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक हैं। मलिक ने 111 मैचों में 30.58 की औसत से 2263 रन बनाए। चौथे नंबर पर भारत के ही विराट कोहली काबिज हैं। विराट ने 65 मैचों में 49.25 की औसत से 2167 रन बनाए। वर्तमान में ये चारों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar February 08, 2019 13:53 UTC