Dainik Bhaskar Apr 01, 2019, 05:03 PM ISTटेस्ट रैंकिंग में एक अप्रैल तक पहले स्थान पर रहने वाली टीम को गदा मिलती हैटीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर रही, टीम के 116 रेटिंग अंकखेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरे साल आईसीसी टेस्ट चैम्पियशिप की गदा अपने नाम किया। यह गदा उस टीम को दी जाती है जो एक अप्रैल की कट ऑफ तारीख तक टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर रहती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में इस साल टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन किया। पहली बार ऑस्ट्रेलिया से उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज जीती थी।भारत को 6.92 करोड़ रुपए इनाम में मिलेंगे
Source: Dainik Bhaskar April 01, 2019 11:26 UTC