{"_id":"618d6a669abce73a8d6f9565","slug":"arghya-offered-to-the-rising-lord-bhaskar-reporters-news-jhs2085730183","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदय होते भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}उदय होते भगवान भास्कर को किया अर्घ्य अर्पणझांसी ब्यूरोUpdated Fri, 12 Nov 2021 12:39 AM IST Updated Fri, 12 Nov 2021 12:39 AM ISTविज्ञापनख़बर सुनेंख़बर सुनेंझांसी। छठ महापर्व के अंतिम दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने उदय होते भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और सूर्य देव व छठ माता से सुख समृद्धि की कामनाएं कीं। इस मौके पर बच्चों व युवाओं ने आतिशबाजी की।आईटीआई क्षेत्र स्थित नरसिंह धाम आश्रम में छठ पूजा स्थल पर सुबह चार बजे से व्रती महिलाएं व श्रद्धालु पहुंच गये थे। छठ माता के भजन गायन के बीच सभी श्रद्धालुओं ने जलकुंड में खड़े होकर उदय होते भगवान भास्कर को दूध का अर्घ्य व सूप में प्रसाद अर्पण किया। इसके बाद व्रती महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और प्रसाद वितरण किया। परमात्मा से सभी की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पार्षद राजकुमारी देवी, सुमन दास, सरिता राय, पूनम सिंह, मीना देवी, संजय कुमार, नवल यादव, शैलेश राय, हरनारायण यादव, अनुकुल जायसवाल, मनोज सिंह, राकेश गुप्ता, एके दासआदि मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar November 11, 2021 20:42 UTC