उत्साह से स्वागत: एलिवेटेड रोड़ स्वीकृत करवाने के बाद जोधपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शेखावत का धूमधड़ाके से किया अभिनंदन - News Summed Up

उत्साह से स्वागत: एलिवेटेड रोड़ स्वीकृत करवाने के बाद जोधपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शेखावत का धूमधड़ाके से किया अभिनंदन


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurUnion Minister Shekhawat, Who Arrived In Jodhpur After Getting The Elevated Road Approved, Greeted With PompAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपउत्साह से स्वागत: एलिवेटेड रोड़ स्वीकृत करवाने के बाद जोधपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शेखावत का धूमधड़ाके से किया अभिनंदनजोधपुर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर में शनिवार को शेखावत का कई संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।शहर के सामाजिक, राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों ने किया स्वागतजोधपुर को एलिवेटेड रोड की सौगात दिलवाने के बाद जोधपुर पहुंचे लोकप्रिय सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत का जैसलमेर से जोधपुर पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर जोरदार धूमधड़ाके से स्वागत अभिनंदन किया गया। शेखावत सुबह जैसलमेर से सड़क मार्ग से रवाना हुए और सीधे शास्त्रीनगर स्थित सांसद सेवा केन्द्र पहुंचे। सांसद सेवा केन्द्र और पूरे शहर के चैराहों को भाजपा की झंडियों और बैनरों से सजाया गया। शेखावत का साफे व विशाल फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया।सांसद सेवा केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थानों एवं व्यापारिक संस्थाओं व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने शेखावत का अभिनंदन किया।सूर्यनगरी की लाइफ लाइन मण्डोर से आखलिया चैराहे तक मार्ग में यातायात के बढ़ते दबाव की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से लम्बे समय से एलिवेटेड रोड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंत्री शेखावत के आग्रह पर करीब पन्द्रह सौ करोड़ की अनुमानित लागत के एलिवेटेड रोड के बहुप्रतिक्षीत प्रोजेक्ट को मंजूर किया है। जोधपुर को इसकी सौगात दिलाने पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के मार्गदर्शन में अभिनंदन कार्यक्रम किया गया। सांसद सेवा केन्द्र पहुंचने पर शहनाई की धुनों व बैडों बाजों की स्वर लहरियों से स्वागत किया गया। यहां पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लढा, जिला महामंत्री पूर्व महापौर, देवेन्द्र सालेचा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डा करणीसिंह खीची, पूर्व न्यास सदस्य रविन्द्रसिंह मामड़ोली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अगवानी कर स्वागत किया।सांसद सेवा केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर, भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण, भाजपा देहात उत्तर मारवाड़ विकास मंच, जोधपुर इण्डस्टीज एसोसिएशन, जोधपुर राउण्ड टेबल, जोधपुर हैण्डीक्राफट एक्सपोर्ट फैडरेशन, राजस्थान स्टेनस स्टील री रोलर्स एसोसिएशन, जोधपुर ग्वारगम ऐसोसिएशन, राजस्थान ग्वार दाल मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन, नीलकण्ठ आर्ट एण्ड क्राफट, वीर तेजा तेजा शिक्षण संस्थान, वीर तेजा रामगढी अनेक एसोसिएशन व संगठनों की ओर से स्वागत किया गया।


Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 12:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */