वृष राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर मित्रों के सहयोग से पूरे कर पाएंगे काम, कर्क राशि के लोगों का उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता हैDainik Bhaskar Oct 11, 2019, 03:25 PM ISTजीवन मंत्र डेस्क। रविवार, 13 अक्टूबर को अश्विन माह की पूर्णीमा है, ये शरद या शरत् पूर्णिमा कहलाती है। इस दिन सूर्योदय से सुबह 8 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस पूर्णिमा पर शनि गुरु की धनु राशि में स्थित है। गुरु ग्रह मंगल की वृश्चिक राशि में स्थित है। शनि से गुरु द्वादश भाव में है। ऐसा योग 60 साल पहले 16 अक्टूबर 1959 में बना था। शनि और गुरु के योग का असर सभी 12 राशियों पर हो रहा है। जानिए आपके लिए कैसी रहेगी शरद पूर्णिमा...मेषसंयम से कार्य करने पर हानि कम हो सकती है। हर बात या काम का विरोध न करें। नकारात्मकता की वजह से आप अच्छी बातों से और अच्छे सुझावों से दूर हो सकते हैं।वृषभनिर्भिकता से अपने काम को करने में सक्षम होंगे। अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए मित्रों की मदद लेनी पड़ेगी। स्वयं का अनुभव भी काम आएगा।मिथुनशारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी औप कार्य करने में अन्य लोगों से श्रेष्ठ साबित होंगे। प्रतियोगिताओं के परिणामों में बेहतर रहेंगे। व्यवासायिक प्रतिस्पर्धा में विजय मिलेगी।कर्कउधारी में डूबा हुआ धन मिलने के आसार बन रहे हैं। अगर थोड़ा प्रयास करेंगे तो निश्चित लाभ होगा। कार्य सूची लंबी है, लेकिन आप कुछ काम ही कर पाने में सफल होंगे। शारीरिक कमजोरी रह सकती है।सिंहपरिस्थितियों का निर्माण कुछ इस तरह होगा कि क्रोध उत्पन्न हो, लेकिन यदि आप नियंत्रण में रहकर कार्य करेंगे तो विरोधियों को हानि होगी। अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।कन्याअपेक्षाकृत परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन इसे हावी न होने दें। क्योंकि निकट भविष्य में बड़ी सफलताएं मिल सकती है।तुलामित्रों एवं परिजनों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में और संतान के लिए बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था करने में कामयाबी मिलेगी। निवेश से बचना चाहिए और वाहन प्रयोग में सचेत रहें।वृश्चिकसभी बातें अनुकूल हों, यह आवश्यक नहीं है। कुछ सफलताओं के साथ कुछ नाकामी भी रहेगी। इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। संयमित रहें और किसी को दोष देने से बचें।धनुदूरगामी लाभ देने वाली योजनाओं से सचेत रहें और कार्य स्थल पर उपजे विवादों को शांत करें। विरोधियों से भी सतर्कता बनाए रखें।मकरकार्यालयीन सुधार कार्यों में समय अधिक व्यतीत होगा और अपेक्षाकृत परिणाम मिलने में संदेह बना हुआ है। कारोबार में व्याकुलता बनी रहेगी और अनावश्यक परेशानी बढ़ सकती है।कुंभसांसारिक व्यवहार में कटुता उत्पन्न हो सकती हैं और क्रोध परेशानियों को बढ़ाने का कारण बनेगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें। इससे बड़ा लाभ मिल सकता है।मीनआजमाएं हुए कार्यों में ही लाभ की संभावनाएं तलाशने का प्रयास करें। अजनबियों और अनजान कार्यों का त्याग करें। कारोबारी शुभ सुचनाएं प्राप्त होंगी और कार्य की रूपरेखा बनेगी। रोजगार की समस्या समाप्त होगी।
Source: Dainik Bhaskar October 11, 2019 09:45 UTC