मुलायम सिंह बीते कई माह से अस्वस्थ चल रहे हैंहाल ही में मुलायम को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भी भर्ती कराया गया थाDainik Bhaskar Dec 29, 2019, 02:45 PM ISTलखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की फिर अचानक तबीयत बिगड़ी है। उन्हें मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुलायम को पेट में तकलीफ है। सपा संरक्षक बीते काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। हाल ही में उन्हें नाक से खून आने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।सपा प्रदेश अध्यक्ष आजमी बोले- कोई खास समस्या नहींसपा संरक्षक मुलायम सिंह का हाल ही में 81वां जन्मदिन मनाया गया है। वे बीते छह माह से पेट, ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने बताया कि मुलायम सिंह को पेट में दर्द था। उनके शरीर की जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया है। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। कोई खास समस्या नहीं है। रविवार शाम को उन्हें लखनऊ वापस भेज दिया जाएगा। कुछ सपा कार्यकर्ता और रिश्तेदार मुलायम के साथ हैं।20 दिसंबर को भी सिविल में हुए थे भर्तीमुलायम को इससे पहले 20 दिसंबर को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब उन्हें अचानक नाक से खून आ गया था। अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी। इसके अलावा शुगर व बीपी की जांच के बाद दवाएं दी गई थी।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2019 08:50 UTC