देहरादून : उत्तराखंड में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की नई दरों का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी की जाने वाली ये दरें 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होंगी।इस वर्ष यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर करीब 18.50 प्रतिशत बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर आयोग ने फरवरी में कर्णप्रयाग, मुनस्यारी, रुद्रपुर और देहरादून में जनसुनवाई भी की थी।सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आयोग ने नई दरों पर फैसला लिया है, जिसकी घोषणा मंगलवार को होगी। आयोग के सचिव नीरज सती के अनुसार, नई दरें 1 अप्रैल से सभी उपभोक्ता वर्गों पर लागू कर दी जाएंगी।
Source: Dainik Bhaskar March 31, 2026 06:01 UTC